बिलारी। नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एम आई हाउस पर शुक्रवार को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे। बिलारी आगमन पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकामयाब साबित रही है, नैतिकता के आधार पर प्रदेश के मुखिया को इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि प्रदेश व देश के युवा बेरोजगार हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने ही नारों के विरुद्ध काम करती है, जनता को गुमराह करने का काम भाजपा सरकार करती है । भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। कहा कि देश की जनता जाग चुकी है, वह भाजपा की सरकार को हटाने के अलावा प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान, विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, पूर्व राज्य मंत्री जुगल किशोर बाल्मीकि, नूरपुर विधायक नईम उल हसन, डॉ० विकास चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा देवेश शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिला महासचिव संजीव यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ सतपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, सौरभ यादव, बसर मलिक, अभिनव चौधरी, चिराग अग्रवाल, विश्वजीत यादव, शमीम इदरीसी समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ