Ad Code

Responsive Advertisement

काशीपुर तिराहा चौकी इंचार्ज प्रोन्नत होकर बने भोजपुर थाना अध्यक्ष


क्षेत्रवासियों ने मुबारकबाद देकर नम आंखों से दी विदाई

मुरादाबाद। क्षेत्र के लोगों के दिलों पर राज करने वाले राशिद अली खान चौकी इंचार्ज काशीपुर तिराहा को थाना अध्यक्ष भोजपुर की कमान दी गयी। इसी के चलते बीते दिन अनेक लोगो ने काशीपुर तिराहा चौकी पहुँचकर फूल मालाएं पहनाकर राशिद अली खान को विदाई दी और उनके द्वारा जनता की सेवा व प्रयास से जो परिवर्तन काशीपुर तिराहा क्षेत्र में हुआ। उसके लिये सभी क्षेत्रवासियों ने राशिद अली खान का धन्यवाद किया।
राशिद अली खान ने सब लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए सभी क्षेत्रवासियो से बहुत सारा प्यार और अपनी दुआओ से नवाज़ने के लिये कहा जैसे में चौकी इंचार्ज बनकर जनता की सेवा करता था वैसे ही अब थाना अध्यक्ष बनकर सब फरियादियों और पीड़ित लोगों को समय पर न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ