बिलारी। क्षेत्र के ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर स्थित बाल्मीकि बस्ती में शनिवार को बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान पहुंचे।
इस दौरान बोलते हुये विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बताये रास्ते पर तभी चल सकते हैं जब हम शिक्षित हो। महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित पवित्र रामायण भी हम तभी जान पायेंगे जब हम शिक्षित हो।
आगे कहा कि हम महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर संकल्प ले कि हम पढ़ लिखकर उच्च शिक्षा पाकर समाज में आईएएस, आईपीएस जैसे अधिकारी बने सके ।
इस अवसर पर गजराम सिंह बाल्मीकि, राजू सिंह बाल्मीकि, कल्याण सिंह ग्राम प्रधान, हरप्रसाद बाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, लाल सिंह बाल्मीकि, कन्हैया वाल्मीकि, कपिल राज सिंह बाल्मीकि सलीम ,रेहान पाशा , आलम शहरोज ,अभिनव चौधरी, अरविंद सिंह ,प्रशांत गुप्ता, रूपकिशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ