बिलारी। क्षेत्र के ग्राम रामपुर पटटी स्थित श्री ब्रहमदेव आश्रम पर श्री माधव सर्वसेवा युवा संगठन के सानिध्य में चल रही भगवान राधा-कृष्ण प्रेममयी रासलीला के अंतिम दिन कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण और मथुरा नरेश कंश के बीच युद्ध के प्रसंग का दृश्य दिखाया गया। युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा नरेश कंश का वध कर दिया और युद्ध के बाद श्री कृष्ण ने अपने नाना को मथुरा की राजगददी पर बैठाया।इस दौरान दर्शकों ने श्री कृष्ण के उदघोष के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णकान्त यादव, गुरू पूर्णागिरी जी महाराज, मंतेष, बलवीर, भारत सिंह, गुडडू, सोनू, अंकित, जितेन्द्र आदि का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ