बिलारी। कोतवाली के चौकी सहसपुर क्षेत्र में ग्राम फतेहपुर नत्था के पास में राजा चंद्र विजय सिंह निवासी सहसपुर के आम के बाग में एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब लगभग 45 वर्ष का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में मिला है। शिनाख्त व पंचायत नामा की कार्यवाही कराई जा रही है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शुक्रवार को शाम के समय पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0 टिप्पणियाँ