बिलारी। नगर के स्टेशन रोड स्थित शेरपुर माफी मोड़ पर दो बाईक सवार आपस में टकरा गए। जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों को 108 ऐंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य कैंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को दोपहर के समय दो बाईके आपस में टकरा गई। जिस पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर अजय पुत्र धर्मेंद्र निवासी चंडरौआ थाना कुल फतेहगढ़ और अनमोल पुत्र रायसिंह निवासी नरौली जो पीपली से सोनकपुर अपने मामा की बरात में जा रहे थे। दूसरी बाइक पर अदनान पुत्र भूरा निवासी शेरपुर माफी और मोइन उल इस्लाम पुत्र नजरुल इस्लाम निवासी अंसारियान बिलारी सवार थे। दोनों की बाईकें स्टेशन रोड स्थित शेरपुर मोड़ पर डिवाइडर पार करते समय टकरा गई। जिससे चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने 108 की चार एंबुलेंस को बुलाया। जिन्होंने अलग अलग बाईक सवारों को एंबुलेंस में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य कैंद्र पहुंचाया। एंबुलेंस पायलटों में उदय यादव, हरि ओम, वीर सिंह, सुनील और ईएमटी में राजकुमार, मोहम्मद शमीम, अंकित, श्याम मौजूद रहे। सीएचसी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
0 टिप्पणियाँ