बिलारी के सपा विधायक ने घोषित प्रत्याशियों को सौपे अधिकार पत्र
बिलारी । स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की संस्तुति के आधार पर समाजवादी पार्टी मुरादाबाद ने बिलारी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत के सभी वार्डों पर सपा के समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा के मुरादाबाद जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की ओर से सपा प्रत्याशियों की जारी सूची के आधार पर बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सपा समर्थित प्रत्याशियों को बुलाकर उन्हें पार्टी की ओर से जारी पत्र सौंपे। सपा विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति वर्गों को साथ लेकर चलती है और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी ने जो प्रत्याशी अलग-अलग वार्ड पर तय की किए हैं उनमें सभी जाति वर्गों का ध्यान रखा गया है । रविवार की सुबह नगर में सपा कैंप कार्यालय पर कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन में आयोजित कार्यक्रम में बिलारी विधायक ने सभी सपा समर्थित प्रत्याशियों को उनके नाम जारी पत्र सौंपी। बिलारी में सपा की ओर से जारी सूची में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 21 से इस्तियाक सैफी निवासी ग्राम मैनाठेर, वार्ड संख्या 24 से राजकली पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम मुड़िया राजा, वार्ड संख्या 25 से नीलू कुमारी पत्नी विजयपाल सिंह निवासी ग्राम खाबरी अब्बल, वार्ड संख्या 26 से बलबीर सिंह निवासी ग्राम नगला गुर्जर, वार्ड संख्या 27 से श्रीमती अफरोज जहां पत्नी हाजी मोहम्मद उस्मान निवासी ग्राम मोहम्मद इब्राहिमपुर, वार्ड संख्या 28 से अमित यादव ग्राम मल्हपुर जुन्नू और वार्ड संख्या 29 से पीतांबर सिंह निवासी ग्राम नगलिया जट के नाम शामिल हैं। सपा प्रत्याशियों को अधिकार पत्र सौंपे जाने के समय सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, सपा के विधानसभा अध्यक्ष इस्तियाक सैफी, वरिष्ठ सपा नेता हाजी मोहम्मद सुलेमान,अमित यादव, सौरव यादव, अकरम सैफी, आमिल सिद्दीकी आदि भी मौजूद रहे। बिलारी विधानसभा क्षेत्र का कुछ इलाका संभल जनपद में भी आता है इस कार्यक्रम में बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने संभल जनपद के जिला पंचायत वार्ड संख्या 28 से राहुल यादव और जिला पंचायत वार्ड 29 से मिथिलेश कुमारी को भी सपा प्रत्याशी के तौर पर पार्टी की ओर से जारी पत्र सौंपा।

0 टिप्पणियाँ