हमले पर राकेश टिकैत का ब्यान
सभी किसान साथियों से अपील है कि आज अलवर में जो हमला हुआ है ।यह भाजपा का षड्यंत्र था ,जो बेनकाब हो चुका है।घटना से जुड़े हमलावर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और स्थानीय सांसद बालक नाथ और सतीश पूनिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के करीबी हैं ।यह षड्यंत्र स्थलभौर हरियाणा में रचा गया है। किसी भी मोर्चे पर घटना के विरोध में कोई एक्शन नहीं लेना है। संयुक्त मोर्चा की बैठक में इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी हम इस संघी षड्यंत्र से डरने वाले नहीं है और हमारे कार्यक्रम बादस्तूर जारी रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी को भी हम कहना चाहते हैं कि अगर संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ सड़कों पर इस तरह की घटनाएं की गई तो भाजपा के सांसद विधायक भी सड़क पर नहीं चल पाएंगे ।
आपका
राकेश टिकैत

0 टिप्पणियाँ