जिला महिला अस्पताल सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर जताई नाराजगी
जिला कारागर, राजकीय इंटर कालिज, आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
बरेली मण्डल दौरे पर महिला एवं बाल विकास संयुक्त संबंधी समिति ने किया निरीक्षण
बिलारी। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उपसमिति का बरेली मण्डल का भ्रमण कार्यक्रम में सभापति सरिता भदौरिया व सदस्य मौहम्मद फहीम इरफान पहुंचे। इस दौरान सभापति ने छात्रा को एडमिशन न देने के आरोप में संबंधित शिक्षिका को पद से निलंबित करने के आदेश डीआईओएस बरेली को दिये गये हैं।
सोमवार को महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति सबसे पहले जिला कारागार बरेली पहुंची, जहां समिति ने महिला कैदियों से हालचाल व मौका मुआयना कर हालात की जानकारी ली गई। इसके बाद बरेली के बिथरी चैनपुर में स्थित राजकीय इंटर कालिज, उच्च माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया व सभी जगह संबंधित रजिस्टरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कालिज में तीन विषयों के विद्यार्थी एक ही कक्ष में पढ़ते हुये मिले। इस दौरान छात्रा काजल ने समिति को बताया कि छह महीने पहले स्कूल की शिक्षिका को फीस जमा करने के बाद भी स्कूल में उसका कक्षा 9 में दाखिला नहीं दिया गया। इस पर समिति ने संबंधित शिक्षिका पर कार्यवाही करने के साथ साथ उसे बर्खास्त करने के लिये डीआईओएस बरेली को आदेश दिये।
इसके बाद समिति जिला महिला चिकित्सालय बरेली पहुंची और इस दौरान अस्पताल में सफाई संतोषजनक न मिलने पर समिति ने नाराजगी जताई। इसके बाद अस्पताल के वाडों में निरीक्षण कर मरीजों व तीमारदारों से मुलाकात कर अस्पताल के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा सीएमओ सुभाकर शर्मा से स्टॉक रजिस्टर व कोविड-19 से संबंधित मास्क, सैनेटाइजर, पीपीईकिट का विवरण मांगा। इसके बाद समिति बदायूं में निरीक्षण के लिये रवाना हो गई।
0 टिप्पणियाँ