Ad Code

Responsive Advertisement

श्रीमद भागवत कथा का फीता काटकर विधायक प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ

भक्त महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा 
बिलारी। नगर के सिद्धार्थनगर में श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी ने फीता काटकर किया। भागवत कथा से पूर्व भक्त महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 
सोमवार को सबसे पहले कथा स्थल से कलश यात्रा आरंभ हुई जिसमें मंजू सक्सेना, लोकेश पांचाल, बबीता, सविता, मनु, सलोनी, मीनू कुमारी, लक्ष्मी सुषमा सैनी, कविता शर्मा, पूनम श्रीवास्तव, विद्या देवी, कविता, सुषमा देवी, कुसमा देवी, उपासना, रुकमेश, विमला,आशा, ममता, सुमन शर्मा, कविता त्रिपाठी आदि ने अपने सर पर रखकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत महापुराण के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिलारी विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी ने फीता काटकर भागवत कथा का शुभारंभ किया। फिरोजाबाद से पधारी भागवत कथावाचक सपना शास्त्री ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा का 14 फरवरी को समापन होगा। इस दौरान आयोजन में मुख्य रूप से भारत सिंह यादव, देशराज गोस्वामी, सोमपाल सिंह सैनी, यशवीर सिंह, बालाजी, रोहित यादव, हरिश्चंद्र, लखपत सिंह, ऋषि, अनुराग, योगेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ