Ad Code

Responsive Advertisement

26 जनवरी हिंसा पर दिल्ली पुलिस का एक्शन,उपद्रव करने वाले 24 आरोपियों की तस्वीरें जारी

दिल्ली– 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।  26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान तय रूट को छोड़ कर सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक पर हंगामा करने के बाद बाहरी रिंग रोड पर होते हुए बुराड़ी फ्लाईओवर के पास उपद्रव करने वाले 24 संदिग्ध आरोपियों के पुलिस ने वीडियो फुटेज से फोटो बनवाकर पहचान के लिए जारी किए हैं। इसमें से तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार भी कर चुकी है। वहीं जिन संदिग्धों के पुलिस ने फोटो जारी किए हैं, उनमें से जिनकी पहचान हो गई है, उनमें से कुछ के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जो फोटो बनवाकर जारी किए हैं उसमें उपद्रवीर लाठी-डंडों से भी लैस नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान उजागर करने के लिए लोगों से भी अपील की थी। साथ ही कई टीमें गठित कर धर-पकड़ तेज कर दी है। फिर भी उपद्रवी गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, लाल किले पर हिंसा में आरोपी दीप सिद्धु समेत कई आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन तस्वीरों को जारी करने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी उनकी गरिफ्त में होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ