बिलारी। क्षेत्र के गांव बरौली रुस्तमपुर के ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसका पड़ोसी मेड़ को लेकर आए दिन झगड़ा करता है। जिसको लेकर एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा और मामले का निपटारा किया गया।
गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम में आर आई सैयद मोहम्मद अहमद मुख्य रूप से मौके पर पहुंचे और मामले का पूरा मुआयना किया। ग्रामीण आनंदपाल सिंह के खेत की मेड़ का पूरा विवाद समझा और नापतोल के बाद मेड का विवाद का निस्तारण किया। जिससे शिकायतकर्ता आनंदपाल सिंह संतुष्ट नजर आए। निस्तारण के पूरे मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी। इस दौरान राजस्व टीम में प्रभारी कानूनगो चंद्रपाल सिंह, कानूनगो सुनील कुमार वर्मा, लेखपाल प्रताप वीर सिंह, लेखपाल रामवीर सिंह के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ