अब पैसा जमा और निकालने में ग्रामीणों को मिलेगी राहत
बिलारी। क्षेत्र के ग्राम सतारन में मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी प्वाइंट का उद्घाटन हुआ इस मौके पर सीएससी के एफ आई अमित कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
जानकारी देते हुए वीएलसी लव कुमार कश्यप ने बताया कि अब ग्राम सतारन के ग्रामीणों को पैसे निकालने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है और ना जमा करने के लिए अब वह केवल बीसी पॉइंट में आकर अपने खातों में पैसे जमा कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकेंगे । बैंक ऑफ बड़ौदा बिलारी शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को पैसा निकालने के लिए व जमा करने के लिए बैंक शाखाओं में लाइनों में लगकर खड़ा होना पड़ता था उनकी परेशानियों का हल निकालने के लिए अब बीसी केंद्र शुरू हो चुके हैं जिनके खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ