Ad Code

Responsive Advertisement

कमरे का किराया मांगना महिला को पड़ गया भारी

दिल्ली- सोनिया विहार में कमरे का किराया मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। किरायदार ने अपने भाई व साले के साथ मिलकर महिला व उसकी बेटी को पिटाई कर दी। ईंट से भी हमला किया। साथ ही महिला के बेटी के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पीड़ित महिला परिवार के साथ सोनिया विहार में चौथा पुश्ता के पास रहती है। परिवार में पति व बेटी है। पीड़ित महिला के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह अपने किरायदार सुनील से किराया मांगने के लिए गई। जिसकों लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुनील ने अपने भाई अनिल व साले पप्पू के साथ महिला से मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर बेटी बचाने के लिए आई तो तीनों उसके साथ भी मारपीट करने लगे। महिला को ईंट से मारा। वहीं उसकी बेटी का गला दबाकर कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और मां-बेटी का बचाव किया। पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ