दिल्ली- भूकंप के झटके से एक बार फिर राजधानी दिल्ली की धरती हिली है। गुरुवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के इलाके में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के इलाके में सुबह 9:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। अब तक इस भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 13 जनवरी को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 13 जनवरी को आए भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। भूकंप के झटके बुधवार को शाम 7:03 बजे महसूस किए गए थे। दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में 25 दिसंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
0 टिप्पणियाँ