Ad Code

Responsive Advertisement

बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर घायल


 
रिपोर्ट-हिलाल अकबर/मौ.रफी एड.
बिलारी। क्षेत्र के गांव स्योंडारा के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया गया।
 शनिवार को दोपहर के बाद 25 वर्षीय नन्हे पुत्र गेदन लाल निवासी फरीदपुर थाना कुढ़ फतेहगढ़, बिलारी के गांव बकैनिया से वापस लौट रहा था कि स्योंडारा के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। ट्रैक्टर स्योंडारा निवासी विजयपाल का पुत्र चला रहा था। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एंबुलेंस पायलट हरिओम सिंह, ईएमटी मोहम्मद शमीम ने प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ