बिलारी। क्षेत्र के गांव भूड़ मरेशी स्थित गौशाला का गौरक्षक दल के जिला अध्यक्ष के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने विशेष रुप से सफाई व्यवस्था पर निर्देशित किया।
शुक्रवार को दोपहर के बाद राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी गायों के स्वास्थ्य को देखा और जो गाय बीमार थी उसका परीक्षण के बाद उपचार कराया। उन्होंने केयरटेकर को निर्देशित करते हुए कहा कि गोशाला परिसर में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था ठीक रहनी चाहिए। जिससे सभी गाय स्वस्थ रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जनपद की कई गौशालाओं का निरीक्षण किया गया है। सभी जगह उचित व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से उमरी कला भी शामिल है। सभी जगह समय-समय पर सभी गायों के स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ