धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद और कई विधायक
पुर्नमतदान की मांग पर अड़े
रामपुर। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खुलेआम धांधली का आरोप लगाते हुये नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी समेत कई विधायक धरने पर बैठ गये।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान मेंबर बैरिकेटिंग के पार होने के बाद पुलिस सुरक्षा में 2 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है। साथ ही फर्जी तरीके से भाजपा के पक्ष में वोट डलवाये गये है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, लोकलेखा समिति के अध्यक्ष महबूब अली, विधायक संजय गर्ग, बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान , विधायक अमिताभ वाजपेयी और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने चुनाव आयोग से मांग की जो दो जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण हुआ है, उनकी बरामदगी कराकर पुर्नमतदान कराया जाये।
0 टिप्पणियाँ