Ad Code

Responsive Advertisement

गांव में रैली निकालकर संचारी रोग नियंत्रण को किया जागरूक

 
रिपोर्ट- हिलाल अकबर/मो.रफी एड.
बिलारी। क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सभी से अभियान को सफल करने का आह्वान किया।
 शनिवार को ग्राम प्रधान सलीम अहमद के नेतृत्व में एएनएम, सुपरवाइजर, आशा, आंगनवाड़ी आदि ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बैनर तले जन जागरूकता रैली निकाली और गांव वासियों को संचारी रोग की रोकथाम के लिए सहयोग करने की अपील की और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। गांव में प्रमुख रास्तों पर रैली निकालकर गांववासियों को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सलीम अहमद, एएनएम शीला देवी, सुपरवाइजर मनोज शर्मा, आशा संगिनी शाहिदा परवीन, आंगनवाड़ी मधुरानी, मधु शुक्ला, समला चौहान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ