रिपोर्ट- हिलाल अकबर/मौ.रफी एड.
बिलारी। नगर के एबीआरसी केंद्र पर एबीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लक्ष्य लेकर पौधारोपण करने के निर्देश दिए हैं। संख्या के अनुसार केंद्र से सभी को पौधों का वितरण किया गया।
शनिवार को एबीएसए पूनम मधुकर ने अपने कार्य क्षेत्र की 8 न्याय पंचायतों में 147 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 3400 पौधे रोपने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय प्रांगण में लक्ष्य के आधार पर पौधरोपण करें और उनके संरक्षण का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय परिसर को अच्छे वातावरण में परिवर्तित करने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लक्ष्य के आधार पर पौधे वितरण किए गए।
0 टिप्पणियाँ