Ad Code

Responsive Advertisement

सर्व दल चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करें दस्तकार, बुनकर उत्थान एजेंडा


रिपोर्ट-हिलाल अकबर/मौ.रफी एड.
बिलारी (मुरादाबाद)। दस्तकारों और बुनकरों की आर्थिक स्थिति कमजोर होते देख मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री  को पत्र भेजा है। जिसमें चुनावी घोषणा पत्र में इन्हें जगह देकर  लाभान्वित करने की मांग की गई है।
 उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों के संबंध में मुख्यमंत्री योगी जी व प्रधानमंत्री मोदी जी को भेजे संयुक्त पत्र में वाजिद हुसैन अंसारी एडवोकेट पूर्व सदस्य केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार व शहला वाजिद पूर्व चैयरमैन प्रत्याशी बिलारी ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी घोषणा पत्र में दस्तकारो व बुनकरों की समस्या व उनके उत्थान को एजेंडे में शामिल करने को कहा है, ताकि इस सदैव राष्ट्रवादी रहे वर्ग को राहत मिल सके, यूपी के मुरादाबाद में बीस हजार करोड रुपए का कारोबार करने वाले शहर में दस्तकार व बुनकर की हालत दयनीय है। इस कारोबार को आगे बढ़ाने वाली स्कीमों में आर्टीजन कार्ड स्कीम आदि रियायतें खत्म हो गई है। इसके अतिरिक्त संभल की ज्वेलरी, अमरोहा की ढोलक, बिलारी सेफनी की दरी चादर, बिजनौर और रामपुर, बरेली का जरी उद्योग एवं अलीगढ़ के ताले को घोषणा पत्र में शामिल करें, साथ ही कपड़ा व दरी की फेरी करने वाले कार्ड धारी बुनकरों को बिना ब्याज के दो लाख लोन स्वीकृत कर उनकी आर्थिक हालत को सुधारने के लिए भी कदम उठाने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ