रिपोर्ट-हिलाल अकबर/मौ.रफी एड.
बिलारी। क्षेत्र के ग्राम नीमरी में पौधरोपण कर क्षेत्रीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। बजरंगदल के जिला संयोजक विशालवीर तूफानी ने कहा कि दिनांक 1 जूलाई से 7 जूलाई तक बजरंगदल सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जनपद में 11 हजार पौधरोपण किये जायेंगे।
इसी क्रम में मुरादाबाद से पहुंचे जिला अध्यक्ष भवनीश सिंह सेंगर बिलारी ग्रामीण के नीमरी में हनुमान मंदिर पर पौधारोपण किया और कहा 'पौधरोपण कार्यक्रम' हमारे लिए केवल एक वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सभी के दायित्व को बताने वाला एक अवसर भी है। प्रकृति व पर्यावरण में समन्वय और संतुलन कितना महत्वपूर्ण है। इसका अनुमान हमें कोरोना महामारी के दौरान हो गया है। प्रकृति और पर्यावरण के सानिध्य में हम सब जितना अधिक रहते हैं, विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की उतनी बड़ी क्षमता हमारे पास रहती है। भारतीय परंपरा में पीपल के वृक्ष को अत्यंत पवित्र माना गया है। पीपल, भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करता है तो महात्मा बुद्ध को इसी वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस अवसर पर रंजीत चौहान, जयदेव मौर्या, सतनाम सिंह, हीरालाल मौर्य, उदय सिंह, कुंवरपाल सिंह, परमान सिंह, श्याम बाबू, विशाल मौर्य, अरविंद कुमार, सुमैर सिंह, अशोक कुमार आदि रहें।
0 टिप्पणियाँ