विधायक प्रतिनिधि ने चादर पोशी कर मांगी दुआ
रिपोर्ट-हिलाल अकबर/मौ.रफी एड.
बिलारी(मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव के तिसावा के जंगल में स्थित दरगाह शेख सलाउद्दीन पर सालाना उर्स के कुल शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने कॉविड 19 की गाइडलाइन में हाजिरी देकर विशेष दुआ की गई।
शनिवार को दरगाह प्रांगण में बहराइच शरीफ से तशरीफ लाए सैयद रेहमानी अशरफ ने सवेरे 10:34 पर कुल शरीफ में कुल पंज आयत पढ़ने के बाद सलातों सलाम पढ़ा गया। इस मौके पर उन्होंने दुआएं खास कराई। उन्होंने दुआ में मुल्क की तरक्की के अलावा कोरोना के खात्मे और सभी के अच्छे कारोबार के लिए दुआ की। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर कोविड-19 अनुपालन किया। सभी अतिथियों ने दरगाह के सज्जादा नशीन खलील अहमद ग्राम प्रधान तिसावा चांदपुर को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनकी हौसला अफजाई की। बिलारी प्रथम विधायक मरहूम मोहम्मद इरफान का दरगाह सलाउद्दीन से बहुत ज्यादा लगाव था। इसी के चलते आज के समय में उनके बेटे विधायक फहीम इरफान काफी लगाव रखते हैं, उनकी अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी ने दरगाह में हाजिरी देकर चादर पोशी कर मुल्क व क्षेत्र की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान मुख्य रूप से कारी फैसल रजा, मौलाना कलीम अशरफ, कारी मोहम्मद रहमान, कारी शकील अहमद, मौलाना जियाउल हक, कारी मोहम्मद रेहान, मौलाना मोहम्मद फिरोज, कारी वकील अहमद, कारी सद्दाम हुसैन के अलावा पूर्व ग्राम प्रधान मुंडिया भीकम मोहम्मद रियाज अहमद, बब्बू चाचा थांवला, शानू आदि सहित अनेकों अकीदतमन्द मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ