Ad Code

Responsive Advertisement

घायल गाय को नगर वासियों ने डॉक्टर को बुला कर कराया उपचार

रिपोर्ट -हिलाल अकबर /मोहम्मद रफी एड.
बिलारी(मुरादाबाद)। नगर की कर्बला के नजदीक हर्ष नगर में एक गाय घायल अवस्था में पड़ी थी।जिसकी जानकारी मौहल्ले के ही हिन्दू जागरण मंच के नगर उपाध्यक्ष काशीराम को मिली। काशीराम ने तुरंत ही कुछ मोहल्ले वासियों को साथ लेकर उस घायल गाय के पास पहुंचे और देखा कि गाय का एक सींग टूटा है। जिसके कारण गाय का अधिक खून बह गया था। तत्काल ही कांशीराम ने मीडिया को मौके पर बुलाया और बिलारी लेखपाल से बात करने को कहा बिलारी लेखपाल से बात करने पर लेखपाल ने कहा कि हम इसमें आपकी कोई मदद नहीं कर सकते, उसके बाद नगर पालिका इंस्पेक्टर पवन कुमार को अवगत कराया। पवन कुमार ने सफाई नायक अखिलेश कुमार को मौके पर भेजा और वहां इकट्ठा लोगों ने डॉक्टर मुनेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर गाय का उपचार कराया। नगरपालिका इंस्पेक्टर पवन कुमार ने पूरा आश्वासन दिया कि गाय को उपचार के बाद जल्द से जल्द गौशाला भिजवा दिया जाएगा। बिलारी लेखपाल का एक गाय के प्रति इस तरीके का बर्ताव ठीक ना होने के कारण मोहल्ले वासियों में आक्रोश देखा गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच नगर उपाध्यक्ष काशीराम, मोनू, संजय, मनोज, रवि, सफाई नायक अखिलेश कुमार, कुलदीप चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ