Ad Code

Responsive Advertisement

अब बिना रजिस्ट्रेशन के लगवा सकते है वैक्सीन, जाने कहां लगेगी वैक्सीन, देखें लिस्ट


बिलारी ब्लाक के 13 गांवों में 5, 6 जुलाई को लगेगा विशेष कैम्प 
बिलारी। अब कोविड से बचाव के टीकाकरण लगवाने के लिये पहले रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कैम्प लगाकर तत्काल ही रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगाई जाएगी। 
जानकारी देते हुये चिकित्साधीक्षक डा० संजीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 5, 6 जुलाई को बिलारी ब्लॉक के 13 गांवों में विशेष टीकाकरण कैम्प लगाया जाएगा। जिनमें सनाई, देवीपुरा नगला, चंगेरी, रोजा, बीरमपुर, हरौरा, सिहारी नन्दा, धर्मपुर कलां, पीपली चक, अकबरपुर, मल्लपुर जन्नू, नौसना स्योंडारा, अबुसैदपुर शामिल है। जहां  18 साल से ऊपर कोई भी नागरिक निशुल्क वैक्सीन लगवा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ