गर्भवती व धात्री महिलाओं को किया पुष्टाहार का वितरण
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने का किया आहवान
बिलारी। क्षेत्रीय सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान रविवार को ग्राम मनकुला स्थित परिषदीय प्राइमरी स्कूल पहुंचे जहां सबसे पहले विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कई ग्राम प्रधानों के साथ पौधारोपण किया। उसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया।
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया, उसके बाद उन सभी महिलाओं से अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के कोरोना टीका लगवाने का आहवान किया। इसके अलावा ग्राम प्रधान आकिल सैफी से पूरे गांव को कोरोना मुक्त व वैक्सीन युक्त गांव बनाने को कहा। इस दौरान ग्राम प्रधान आकिल सैफी ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान के समक्ष मस्जिद के पास प्याऊ लगवाने समेत कई समस्या सामने रखी, जिस पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने ग्राम प्रधान की ओर से रखी मांगों पर अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावी कार्यवाही कराने को निर्देशित किया।
0 टिप्पणियाँ