बिलारी। क्षेत्र के ग्राम रूस्तम नगर सहसपुर निवासी शफीक अंसारी पुत्र रफीक अहमद को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया है।
सोमवार को सपा कैम्प कार्यालय पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने शफीक अंसारी को मनोयन पत्र सौंपा और अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी एवं पार्टी की नीतियाों को ध्यान में रखते हुये करने की बात कही। कहा कि जन जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचायेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव छात्रसभा सौरभ यादव, विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शाहरुख मलिक, रेहान पाशा,रामबाबू प्रधान, मुकुल यादव, मोहम्मद फैजी, विजयपाल अरविंद सिंह, भगत सिंह, वीरेश यादव, गौरव यादव, राहुल यादव, ललित यादव, प्रशांत गुप्ता, मजीद अंसारी, बसीर अंसारी, मनोज आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ