बिलारी। कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन ने बताया शासन द्वारा पौधारोहन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर या पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना और इकोसिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करना है। इस अवसर पर प्रबंधक बलराम शर्मा, अपर प्रवन्धक अशोक गुप्ता, प्रियंका सिंह,आदिल हुसैन, सुभाषिनी वर्मा,नीतू सिंह, शिवकुमार, महेश कुमार, ओमप्रकाश, विष्णुदेव, आदित्य कुमार,हितेंद्र पाल सिंह रघुवीर, आदि ने पौधरोपण किया।
0 टिप्पणियाँ