बिलारी। अपना संपूर्ण जीवन गरीबों शोषित वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित रहने वाले एवं पदम विभूषण से सम्मानित लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक माननीय रामविलास पासवान वास्तव में सर्व समाज के नायक थे, उन्होंने उपरोक्त बातें रामविलास पासवान की जयंती पर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (अल्पसंख्यक सेल ) वाजिद हुसैन अंसारी एडवोकेट ने कहे, उन्होंने कहा कि अपने 55 साल के राजनीतिक सफर में पासवान जी ने सदैव सर्व समाज के वंचितों के लिए संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाई, उन्होंने समाज कल्याण मंत्रालय से लेकर संचार मंत्रालय और रेल मंत्रालय रहने पर सभी को लाभ पहुंचाया, इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय सचिव (महिला सेल ) शहला वाजिद, सरदार आनंद सिंह ,राखी आर्य, नेक पाल सिंह प्रजापति ,जाकिर अंसारी, अफनान अंसारी, आफताब एडवोकेट, संजय सागर एडवोकेट, शिरीन रसूल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ