Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं

आपसी कलेह और झगड़ों को बातचीत के जरिये सुलझाया 
बिलारी। शनिवार को सपा कैम्प कार्यालय पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुये जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। साथ ही जन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण कराया। 
इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने ग्राम मुड़िया भीकम में खेत के हिस्सा बंटवारे में हुये विवाद को लेकर दोनों पक्षों की बात सुनकर फैसला करवाया। इसके अलावा ग्राम खनुपुरा स्योंडारा में सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों ने कैम्प कार्यालय पर पहुंचकर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को ज्ञापन दिया। साथ ही परिवार कलेह के कई मामले आपसी बातचीत के जरिये निपटवायें। इस दौरान ग्राम प्रधान रामप्रकाश, पूर्व प्रधान मुजीब अहमद, पूर्व प्रधान रियाज, नफीस डीलर, अरशद पाशा, गालिब पाशा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ