Ad Code

Responsive Advertisement

सपा की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा छोड़ सपा में हुये शामिल


बिलारी। रविवार को नगर के डाक बंगला स्थित सपा कैंप कार्यालय में हाउस पर ग्राम विजयपुर के सपा कार्यकर्ता अमरपाल यादव के नेतृत्व में गांव के बसपा में जुड़े कुछ लोग बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने फूल माला पहनाकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व वर्ग हितैषी पार्टी है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर कार्य करती है। कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने वाली है और विकास की लहर आने वाली है। सभी लोग मजबूती के साथ बूथ स्तर पर जुट जाएं और समाजवादी पार्टी की नीतियों से जन जन को अवगत कराए और सपा में हुए विकास कार्य को लोगों तक पहुंचाएं। 
बसपा छोड़ सपा में शामिल होने वालों में संतोष कुमार सागर, सोवीर सिंह, प्रेम सिंह, रामचंद्र, अशोक कुमार, अमरनाथ, पुष्पा जाटव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ