Ad Code

Responsive Advertisement

चलती बाइक से वृद्धा गिरकर हुई घायल


बिलारी। क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर टोल प्लाजा के पास बेटी और पुत्र के साथ जा रही वृद्धा चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
 शनिवार को दोपहर के बाद सरोज देवी अपने भाई निवासी पदारसपुर गुमसानी के यहां से अपने पुत्र छुन्नन और पुत्री अंशु के साथ अपने घर चंदौसी के रहोली वापस लौट रही थी। इसी बीच इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पार करने के बाद वृद्धा चलती बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। वृद्धा की पुत्री अंशु ने बताया कि हमारी मम्मी को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जिसके चलते वह कभी भी बेहोश हो जाती हैं, हो सकता है दौरे के कारण ही वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में तैनात पायलट हरिओम यादव और ईएमटी अंशुल शर्मा ने प्राथमिक उपचार देते हुए घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी में भर्ती कराया। जहां उपचार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ