Reliance Jio ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को खत लिख कर(Voda-Idea) और (Airtel) की शिकायत की है। Reliance Jio का आरोप है कि Voda-Idea और Airtel, पंजाब के किसान आंदोलन का फायदा उठा रहे हैं। टेलीकॉम सेक्रेटरी एस के गुप्ता को लिखे खत में Reliance Jio ने Voda-Idea और Airtel को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि दोनों कंपनियों ने ट्राई के नियमों का उल्लंघन किया है।
खत में आरोप लगाया गया है कि Reliance Jio और Airtel उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए अनैतिक रास्ते अपना रहें हैं। किसान आंदोलन से उपजे आक्रोश का फायदा फायदा उठाने के लिए यह कंपनियां झूठे प्रचार का सहारा ले रही हैं।
Reliance Jio का कहना है कि 28 सितंबर को भी उसने ट्राई को एक अन्य पत्र लिख कर आपत्ति दर्ज कराई थी, पर इसके बावजूद यह दोनों कंपनियां ने कानून को ढेंगा दिखा कर अपने नेगेटिव प्रचार पर कायम हैं। Reliance Jio ने आरोप है कि यह दोनों प्रतिद्वंदी कंपनियां अपने कर्मचारियों, एजेंट्स और रिटेलर्स के जरिए रिलायंस के विरूद्ध नेगेटिव कैम्पेन चला रही हैं।
ग्राहकों को गलत तरीके से ललचा कर Reliance Jio से पोर्ट कराने की कोशिशों का भी जियो ने विरोध किया है। Airtel और Voda-Idea ग्राहकों को किस तरह गुमराह कर रहे हैं इसके फोटो और वीडियो सूबूत भी Reliance Jio ने ट्राई को सौंपे हैं। Voda-Idea और एयरटेल अपने को किसानों का हितैषी और रिलायंस जियो को किसान विरोधी बता कर आंदोलन को हवा देने का काम कर रहीं है।
Reliance Jio ने आरोप लगाया है कि दोनों कंपनियां पूरे देश में जियो के विरूद्ध झूठा प्रचार करने में लगी हैं। इससे Reliance Jio की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। जियो की शिकायत पर Airtel ने जियो के उन आरोपों को खारिज कर दिया है कि जियो के ग्राहकों को Airtel में पोर्ट कराने के लिए कहा जा रहा है। Airtel ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में 25 साल तक ऑपरेट किया। इस अवधि के दौरान कंपनी ने अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा दी। इस दौरान कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों का भी पूरा सम्मान किया।
0 टिप्पणियाँ