Ad Code

Responsive Advertisement

महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति सदस्य बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने लखनऊ में उठाये कई मुददे


Post By Gulam Jilani Manzari

 महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति सदस्य बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने लखनऊ में उठाये कई मुददे

अग्नि शमन केन्द्र बिलारी के लिये 1.5 करोड़ कराये मंजूर 

बिलारी। लखनऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग  उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के अन्तर्गत गृह एवं कारागर विभाग, पर्यावरण विभाग की बैठक में महिला एवं बाल विकास सम्बंधित संयुक्त  समिति सदस्य बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बिलारी विधानसभा से जुड़े कई मुददे प्रमुखता से उठायें। 

बैठक में बोलते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सपा सरकार में बिलारी विधानसभा में अग्नि शमन केन्द्र मंजूर हुआ था लेकिन कई बार बड़े हादसे होने के बावजूद भी अग्नि शमन केन्द्र अधर में लटका है। इस पर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बिलारी में अग्नि शमन केन्द्र के लिये डेढ़ करोड़ रूपये की धनराशि का प्रस्ताव मंजूर कराया और शेष राशि भी जल्द ही मंजूर कराकर अग्नि शमन केन्द्र को शुरू कराने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अलावा बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि सपा सरकार में कोतवाली बिलारी के जर्जर भवन को तोड़ दिया गया था, परंतु अभी तक अधिकारियों , बंदियों के लिये बैठने की व्यवस्था नहीं हो सकी है, साथ ही बरसात में जलभराव होने का समस्या को अवगत कराया। इस पर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने एसएसपी मुरादाबाद से फोन पर वार्ता कर बिलारी कोतवाली के जीर्णोद्धार की बात की। इसके अलावा बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने महिला सशक्तिकरण के तहत बिलारी कोतवाली में महिला इंस्पेक्टर नियुक्त कराने की बात भी रखी।इसके अलावा सहसपुर चौकी का जीर्णोद्धार कराने , मुरादाबाद जिले में बढ़ रहे प्रदुषण पर चिंता व्यक्त कर पेड़ों के कटान को रोके जाने, पोषाहार वितरण में पारदर्शिता अपनाने सम्बंधित मांगे रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ