बिलारी/कुंदरकी। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुरादाबाद दौरे के दौरान सपा विधायकों को न बुलाकर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया है। विधायक फहीम ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता कर अनुरोध किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का मौका दिलाया जाए। ताकि वह रामपुर के सपा सांसद मोहम्मद आजम खां की रिहाई की मांग करने के अलावा अपने क्षेत्र के विकास की मांग कर सकें। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए नहीं बुलाया गया। वहीं, कुंदरकी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी के मुख्यमंत्री होते हैं।मुरादाबाद में आने के दौरान मुख्यमंत्री को इस जिले के समाजवादी पार्टी के विधायकों को भी बुलाना चाहिए था, ताकि वह भी अपने क्षेत्र के विकास की मांग मुख्यमंत्री से कर पाते। | कुंदरकी विधायक का कहना है कि सपा विधायकों को न बुलाकर मुख्यमंत्री ने राजनीतिक पक्षपात किया है।
0 टिप्पणियाँ