Ad Code

Responsive Advertisement

New Coronavirus Strain: नये कोरोना वायरस स्ट्रेन की यूपी में एंट्री, बच्ची मिली पॉजिटिव, प्रदेश में अलर्ट

सुहैल खान/ मेरठ: साल 2020 के अंत में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। मेरठ में  2 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची अपने मां-बाप के साथ लंदन से लौटी थी। दिल्ली में सैंपल की जांच के बाद मामले की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। 
लंदन से लौटा था परिवार
दरअसल, हाल ही में एक परिवार लंदन से लौटकर आया था। इसके बाद जब कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया, तो मां-बाप निगेटिव निकले, लेकिन बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची के अलावा 3 अन्य लोग भी लंदन से लौटकर आए थे, इन लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी के सैंपल को दिल्ली जांच के लिए भेजा गया। जहां तीनों की रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की रिपोर्ट में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन की पुष्टि हुई। 

200 लोगों का कराया जाएगा कोरोना वायरस टेस्ट
एहतियात के तौर पर बच्ची के ताई और ताऊ का सैंपल भी दिल्ली भेज दिया गया है। इसके अलावा पड़ोस में दो और कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।  मेरठ की संत विहार कॉलोनी में इस मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पूरी कॉलोनी के 200 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाना है. वहीं, 100 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए हैं, जिसमें 70 लोगों की रिपोर्ट निगेटव आई है। पूरे इलाके को ब्लॉक कर दिया गया है। ध्यान देने की बात है कि बीते कुछ दिनों में लंदन से करीब 90 यात्री लौटकर आए हैं। 
 
क्या है नया कोरोना वायरस स्ट्रेन
हर जीवित प्राणियों की तरह वायरस में भी लगातार बदलाव होता रहता है। SARS-CoV-2 यानी कोरोना वायरस,  प्रोटीन अमीनो एसिड्स के खास सीक्वेंस से बनते हैं। जैसे ही इस सीक्वेंस में बदलाव होता है, वायरस के आकार और व्यवहार में बदलाव हो जाता है। साथ ही में इंसानों को इंफेक्ट करने वाले स्पाइक प्रोटीन का व्यवहार भी बदल जाता है। ऐसे में नए स्ट्रेन में वायरस का व्यवहार बदल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में जो वायरस मिला है, वह पहले के मुकाबले लगभग 70 फीसदी अधिक तेजी से फैल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ