Ad Code

Responsive Advertisement

गौराशाहगढ में विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने रात्रि किसान घेरा चौपाल लगाई

बिलारी। सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने देर रात क्षेत्र के ग्राम गौराशाहगढ में रात्रि किसान घेरा चौपाल लगाई। चौपाल लगाकर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 
मंगलवार की रात बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर चल रहे किसान घेरा चौपाल लगाने क्षेत्र के ग्राम गौराशाहगढ पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले किसान और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल के दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सपा सरकार में किसान, मजदूर वर्ग से लेकर सभी वर्गों का विकास हुआ। समाजवादी पार्टी ने बिना भेदभाव के गांव से लेकर शहर तक विकास ही विकास कराया, वहीं भाजपा सरकार ने लोगों को झूठे वायदे करके लोगों का विश्वास खोया। कहा कि लोगों के समझ में आ चुका है कि अगर कोई विकासपुरुष है तो वह अखिलेश यादव है, वहीं प्रदेश का सर्वांगीण विकास करा सकते हैं। अब 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर सौरभ यादव,ललित यादव,नंदकिशोर यादव, गिरीश यादव,सुरेंद्र यादव,दिनेश यादव,जुगल किशोर यादव,संजीव,सत्येंद्र यादव,कैलाश यादव,रामकृपाल यादव,अमित यादव,चंद्रपाल यादव,मुकेश यादव प्रधानआदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ