एसडीएम बिलारी को ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र
बिलारी। शनिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय बिलारी पर नगलिया मशकूला गांव के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम बिलारी को मांग पत्र देकर नगलिया मशकूला गांव को नगर पंचायत महमूदपुर माफी से अलग करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि महमूदपुर माफी को अलीनगर मझरा और नगलिया मशकूला गांव को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा मिला है, जबकि तीनों गांव 10किलोमीटर की त्रिज्या में बसे हैं, गांव के शत प्रतिशत लोगों का रोजगार/व्यवसाय कृषि पर आधारित है, गांव में 702 परिवार खाद्य सुरक्षा कानून से कवर है जोकि कुल आबादी का 79 प्रतिशत है। ग्रामीणों ने बताया वह आर्थिक रूप से नगरीय परिवेश में अपना जीवन-यापन नहीं कर सकते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम नगलिया मशकूला के ग्रामीणों द्वारा विस्तृत आपत्तियां प्रेषित करने के बाद भी बिना विचार किये अचानक साढ़े चार वर्ष बाद दिसम्बर 2020 में नगर पंचायत के रूप में महमूदपुर माफी का गठन किया गया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से आहत है। ग्रामीणों ने मांग की नगलिया मशकूला गांव को नगर पंचायत महमूदपुर माफी से अलग किया जाये। इस अवसर पर अशोक कुमार एडवोकेट, मौ० युनुस सैफी, राजेन्द्र सिंह, मुन्ने हुसैन, मुशाहिद, मौबीन, शराफत, लडडन, हासम, बाबू, शाने अली, छिददा, जफरूददीन, फकीर मौहम्मद, कादम, सईद अहमद, रामौतार सिंह, ब्रहम सिंह, नरेश, सत्यपाल, विजेन्द्र, उमेश, राजीव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ