भारत बंद आन्दोलन पर प्रशासन अलर्ट, विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को किया नजरबंद
आन्दोलन में जाने से विधायक और सपा कार्यकर्ताओं को रोका
प्रशासन के रवैये पर विधायक ने जताया कड़ा रोष
बिलारी। किसानों द्वारा कृषि कानून को वापस लेने को लेकर चल रहे भारत बंद आंदोलन के मददेनजर बिलारी पुलिस व प्रशासन एलर्ट रहा। इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान के कार्यालय पर सुबह नौ बजे तहसीलदार प्रभा सिंह व कोतवाली प्रभारी मदनमोहन चतुर्वेदी भारी पुलिसबल के साथ पहुंच गये।
किसानों ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान का समर्थन मिलने पर अपने आन्दोलन में आने के लिये निमंत्रण दिया था। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान किसानों के समर्थन में आन्दोलन में पहुंचने के लिये निकल रहे थे तब तहसीलदार प्रभा सिंह ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान और सपा कार्यकर्ताओं को जाने से रोका। कई बार जाने के लिये विधायक मौहम्मद फहीम इरफान के कहने पर भी तहसीलदार प्रभा सिंह नहीं मानी। तहसीलदार प्रभा सिंह ने कहा कि किसानों के लिये आपकी जो कुछ मांगे है वह हमें बता दीजिये। हम आपकी सभी मांगों को सरकार तक पहुँचवाने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान रोके जाने पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कड़ा रोष जताया और कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून लाकर किसानों के अधिकारों को खत्म कर देना चाहती है। किसानों की बात न सुनकर इस सरकार ने दिखा दिया कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। प्रशासन का यह रवैया लोकतंत्र पर असंवैधानिक हमला है।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के आन्दोलन में जाने से रोके जाने पर नारेबाजी कर विरोध जताया। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान के समझाने पर सपा कार्यकर्ता शान्त हुये।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख़ मलिक, अभिनव चौधरी, जरीफ अंसारी, रूप किशोर कश्यप, अविनाश यादव, शमीम इदरीसी, रेहान पाशा, सत्तार अली, आमिल सिददीकी, अब्दुल कुददूस, शानू, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ