बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को प्रशासन ने किया नजरबंद
एसडीएम ने किसान यात्रा की नहीं दी अनुमति
सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा
बिलारी। नगर स्थित सपा कैंप कार्यालय एम०आई० हाउस पर सुबह से एसडीएम प्रशांत तिवारी, सीओ सलौनी अग्रवाल व कोतवाल मदन लाल चतुर्वेदी किसान यात्रा को लेकर मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को नजरबंद किया गया।
सपा समर्थक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर सपा कैम्प कार्यालय पर पहुँच गये। सपा समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किसान यात्रा निकालने की कोशिश की मगर एसडीएम प्रशांत तिवारी ने किसान यात्रा की मंजूरी नहीं दी। इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बैठकर प्रशासन से वार्ता की और वार्ता में विधायक मौहम्मद फहीम इरफान द्वारा उनकी समस्त मांगों को एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय तक पहुंचाने की बात रखी गई।जिस पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान साहब ने सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को भेजा और ज्ञापन के माध्यम से किसानों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग रखी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ में गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की घोर निन्दा की।
इस दौरान बोलते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि किसानों की आवाज दबाकर भाजपा सरकार अपनी नकामयाबी छुपाना चाहती है। भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून लाकर किसानों को बरबाद कर देना चाहती है। किसान विरोधी यह सरकार ज्यादा दिन नहीं रहने वाली, इस सरकार को जनता पूरी ताकत के साथ उखाड़ फेंकेगी और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों का, नौजवानों समेत सभी वर्गों का विकास होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा देवेश शर्मा एडवोकेट, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शाकिर सलमानी, जिलाध्यक्ष महिला वर्ग अफरोज जहां, सोनू राठौर, अविनाश यादव,सौरभ यादव, अभिनव चौधरी, कलीम नूरी, जरीफ अंसारी, चिराग अग्रवाल, इसरार हुसैन सभासद, मौहम्मद नदीम सभासद, मौहम्मद रिजवान सभासद, सरफराज प्रधान, अंकित चौधरी, शमीम इदरीसी, शिशुपाल यादव, शहरोज आलम, कृष्ण कांत यादव, बलवीर यादव, अखिलेश यादव, गुडडू यादव, सोनू यादव, मंतोष यादव, कमल यादव, आफताब हुसैन समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ