Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण


 आशा कार्यकत्रियों को ड्रेस पहनकर आने की भी हिदायत
अब ब्लड स्टोरीज की होगी सुविधा- विधायक
बिलारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलारी पर मंगलवार की दोपहर बिलारी विधायक महिला बाल विकास की बैठक  में पहुंचे जहां विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। 
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने जब अस्पताल परिसर में आशा कार्यकत्रियों को बिना ड्रेस के देखा तो उन्हें अस्पताल में ड्रेस पहनने की हिदायत दी। 
बैठक के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव गुप्ता से दवाईयों के स्टाक, मरीजों को मिलने वाले नाश्ता भोजन, जांच उपकरण, सरकार द्वारा चल रही अनेक योजनाओं के रिकार्ड पूछे। 
इस पर चिकित्सा अधीक्षक बाद संजीव गुप्ता ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत 9 माह में 1675 नवजातों का जन्म हो चुका है। इसके अलावा अब अस्पताल में ब्लड जांच, एचआईवी जांच अस्पताल में मुफ्त हो सकेगी। इसके अलावा अस्पताल की ओर से अल्ट्रासाउंड माह में कैम्प लगाकर मुफ्त कराया जा सकता है। इसके अलावा बीपीएल कार्डधारकों के घर पर अगर नवजात का जन्म होता है तो लाभार्थी को 500 रूपये की धनराशि मिलेगी। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने विधायक बिलारी मौहम्मद फहीम इरफान से मांग कि अस्पताल में सर्जिरियन अगर नियुक्ति हो जाये तो गंभीर प्रसव मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि सर्जेरियन की मांग महिला बाल विकास की मीटिंग में रखेंगे। इस अवसर पर डा० श्वेताम्बरी, सौरभ यादव, सभासद नदीम फारूखी,चिराग़ अग्रवाल, सलीम, नईम, गुडडू, मौहम्मद रफी, कलीम नूरी, जरीफ अंसारी, समीउददीन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ