विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना बिलारी। मंगलवार की रात आठ बजे करीब बिलारी के सब्जी विक्रेता की मिरगी के दौड़े पड़ने पर बाइक से चक्कर खाकर गिर गया। घायल अवस्था में सब्जी विक्रेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने देखते ही सब्जी विक्रेता को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बिलारी के मौहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी राजू उर्फ रियाजुल पुत्र अमीर हुसैन (28 वर्ष) अमरपुरकाशी से बिलारी की ओर बाइक से आ रहे थे। तभी इब्राहीमपुर टोल के पास पहुंचने पर सब्जी विक्रेता को मिरगी का दौड़ा पड़ गया। चक्कर खाकर सब्जी विक्रेता राजू बाइक से जमीन पर गिर गया। गिरने से वह घायल हो गया। एम्बुलेंस की सहायता से घायल अवस्था में सब्जी विक्रेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलारी लाया गया। जहां डाक्टरों ने सब्जी विक्रेता राजू उर्फ रियाजुल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सब्जी विक्रेता का मिरगी का इलाज चल रहा था। बताया कि मृतक राजू की पांच बहने है जिनमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक सब्जी विक्रेता राजू अविवाहित है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने को मना करने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। उधर बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने मौके पर पहुंचर परिजनों को ढांढस बंधाया।
0 टिप्पणियाँ