Ad Code

Responsive Advertisement

किसान आंदोलन में जा रहे किसानों को विधायक ने कम्बल देकर हौसला बढ़ाया

बिलारी। नगर स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने किसानों के आन्दोलन में शामिल होने जा रहे बुजुर्ग किसानों को कम्बल देकर हौसला अफ़ज़ाई की। 
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों का शोषण करने के बाद भी बुजुर्ग किसान पैदल या साईकिल से आन्दोलन में पहुंच रहे है। किसानों के आन्दोलन और संघर्षों का समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती है। कहा कि किसानों को जहां मेरी जरूरत है  मैं वहां मौजूद मिलूंगा। कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है, इनको अपना हक हर हाल में मिलना चाहिए। कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए कि बुजुर्ग किसान ठंड में ठिठुर रहे है, अन्नदाता अपनी शहादत दे रहे है। फिर भी सरकार का दिल नहीं पिघल रहा। कहा कि अब जल्द ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और किसानों की शहादत का बदला भी लिया जाएगा। 
इस अवसर पर ताहिर प्रधान, चीकू यादव ,कर्रार, हाजी खुलूस, सलीम, हप्पू राजा, नईम अहमद, वसीम अहमद, इमरान, मोहित सक्सेना ,हर्षित सक्सेना ,लियाकत, आरिफ, शाकिर, शमीम इदरीसी, रूप किशोर कश्यप ,अरविंद सिंह आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ