जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने बताया कि कोर्ट से जमानत का आदेश मिलने के उपरांत प्रक्रिया पूरी डॉ. तजीन को रिहा कर दिया गया है ।
सीतापुर। यूपी के सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तंजीम फातिमा की सोमवार शाम रिहाई हो गई। वह अपने पति व छोटे बेटे के साथ जेल में 10 महीने रहीं। बुजुर्ग विधायक जेल के महिला बैरक में थीं। तजीन फातिमा को 34 मामलों में जमानत मिल गई है। सांसद आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही बंद है।
जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में तजीन फातिमा ने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थी। मेरी सत्य निष्ठा सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की है। उन्होंने कहा कि मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई।
विधायक की रिहाई पर उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम व बहू सिदरा के साथ दोनों पोतियां भी सीतापुर आईं थीं। हालांकि, इस दौरान परिवारजन ने मीडिया से कोई बात नहीं की। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने बताया कि कोर्ट से जमानत का आदेश मिलने के उपरांत प्रक्रिया पूरी डॉ. तजीन को रिहा कर दिया गया है। सांसद आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम 26 फरवरी से जेल में बंद हैं।
34 मुकदमे में तजीन फातिमा को मिली राहत
सपा विधायक के खिलाफ कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। 32 मुकदमों में पहले ही जमानत मंजूर हो गई थी। अब जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने और धोखाधड़ी कर रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए एनओसी लेने के मामले में भी जमानत मिल गई है। उनके पति आजम खान के खिलाफ 85 मामले सक्रिय हैं, जिनमें 73 में चार्जशीट लग चुकी है और 12 की विवेचना चल रही है।
0 टिप्पणियाँ