Ad Code

Responsive Advertisement

किसानों ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान से मिलकर बताई समस्याएं

कृषि बिल पर किसानों ने जताया विरोध
बिलारी। क्षेत्र के कई ग्रामों के किसान ईसापुर गांव में जुटे और विधायक मौहम्मद फहीम इरफान से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया और किसान विरोधी कानून पर रोष जताया। 
किसानों ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान से कहा कि सरकार किसान विरोधी बिल जबरदस्ती सौंपना चाहती है। विरोध जताने पर मुचलके लगाये जाते हैं।
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान  ने किसानों को समझाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों पर अत्याचार की सारी हदें पार कर दी अब किसान इस अत्याचार का जवाब 2022 के चुनाव में देगा। कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसानों  पर हुए हर अत्याचार का बदला लिया जाएगा।
कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भी किसानों के समर्थन में धरने प्रदर्शन करके गिरफ्तारियां दी जा रही है। इन कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
इसके अलावा किसानों ने मुड़िया भीकम से ईसापुर के रास्ते पर पक्की सड़क डलवाने, राशन कार्ड में काटे गये पात्र ग्रामीणों के नाम जुड़वाने संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर हाजी मुजीब अहमद ग्राम प्रधान, हरिओम सैनी, मोहम्मद हुसैन, हाजी जुम्मा, हाजी जाहिद, खुर्शीद आलम, मुकर्रम पाशा, सत्तार हुसैन, जुनेद आलम, नूरेन, कमरुल पाशा, आमिर पाशा, सालिम, फिरोज आलम, शाहनवाज अफाकी समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ