Ad Code

Responsive Advertisement

डॉ० जरीफ ने बनवारीलाल को रक्तदान कर पेश की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल



बिलारी । आज के इस दौर में जहां कुछ लोग देश में सांप्रदायिकता का ज़हर घोलने में लगे हैं वहीं ऐसे लोग भी हैं जो नफ़रत फैलाने वालों के मंसूबे नाकाम करने में लगे हुए हैं, निशुल्क रक्तदान ग्रुप "ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी" के संस्थापक समाजसेवी हकीम बादशाह खान को सूचित किया गया कि ग्राम लोधीपुर, ज़िला रामपुर निवासी बनवारीलाल को नाक से खून आने के उपरांत मुरादाबाद स्थित जिज्ञासा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, बहुत अधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण मरीज़ की हालत दयनीय है समस्त परिजनों में रक्त तलाश कर लिया है मगर नहीं मिल पा रहा है तत्काल मदद कीजिए, मरीज़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलारी निवासी ग्रुप मेंबर डॉ जरीफ अंसारी ने तुरंत मुरादाबाद स्थित आई एम ए ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की, रक्त मिल जाने के उपरांत परिजनों ने रक्तदाता का आभार व्यक्त किया। 
ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य गुलज़ार खांन ने बताया कि हमारा ग्रुप बगैर किसी धार्मिक भेदभाव के जरूरतमंद व्यक्तियों को लगातार रक्तदान कर रहा है हमारे ग्रुप का मकसद सफल हो रहा है युवा रक्तदान के प्रति जागरूक होकर रक्तदान हेतु लगातार हमारे ग्रुप से जुड़ रहे हैं, हमारी ये सेवा हर धर्म व हर जाति के व्यक्ति के लिए पूर्णतः निशुल्क है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ