Ad Code

Responsive Advertisement

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत


राजकीय कार्यलयों में पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर लगायेगी महासभा 
बिलारी।  सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक श्री चित्रगुप्त मंदिर एवं पुस्तकालय पर संपन्न हुई। इस दौरान सर्व प्रथम बैठक में उपस्थित चित्रांश ने अपने आराध्य श्री चित्रकूट भगवान को नमन किया । उसके बाद नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संजय सक्सेना और तहसील अध्यक्ष रचित माथुर को फूल माला पहनाकर स्वागत एवं मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
बैठक में बोलते हुये मंडल अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि नंदन सहाय से मिली जानकारी के अनुसार  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की फोटो सभी राजकीय कार्यालय में लगाने के आदेश शासन द्वारा किए जा चुके हैं। परंतु उसका पालन अभी तक पूर्ण रूप से नहीं हो सका है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इस कार्य को अभियान के रूप में चलाया जाएगा। महासभा के नगर अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष ने बैठक में निर्णय लिया है कि शास्त्री का फोटो खरीदकर सभी राजकीय कार्यालय में लगाने हेतु अधिकारी गणों को भेंट किया जाएगा। नगर अध्यक्ष संजय सक्सैना ने बताया सभा की आगामी बैठक चित्रांश गौरव सक्सेना के प्रतिष्ठान  सहसपुर में की जाएगी। बैठक में रचित माथुर, आदेश सक्सेना, अक्षय भटनागर, मनोज सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए। बैठक में नरेश सक्सेना, गौरव सक्सेना, नवदीप सक्सेना,अमित सक्सेना, प्रदीप वर्मा, पंकज सक्सेना, परमानंद सक्सेना,विकास सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संजय सक्सेना और संचालन आशीष भटनागर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ