Ad Code

Responsive Advertisement

सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने झंडी दिखाकर बाइस में साईकिल रैली को किया रवाना


बिलारी। सपा कैम्प कार्यालय पर आयोजक मुकुल यादव के नेतृत्व में बाईस में बाईसिकल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 
मंगलवार को बाइस में बाईसिकल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली के माध्यम से सपा सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक गिनाया जायेगा। 
रैली को सम्बोधित करते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है, बाईस में बाईसिकल रैली से आगाज हो चुका है कि प्रदेश में सपा सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। कहा कि साईकिल रैली के माध्यम से सपा कार्यकर्ता पूरी विधानसभा में सपा सरकार में बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम हाजी मौहम्मद इरफान द्वारा कराये गये विकास कार्य को जनजन तक पहुंचायेंगे। 
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान एडवोकेट, मुकुल यादव, सौरभ यादव, वीरेश यादव, नन्हे यादव, श्यामेन्द्र यादव, सुरेश यादव, आदेश यादव, प्रेम सिंह यादव, तरूण यादव, सोनू यादव, विजय यादव, गोन्टी यादव, अजय यादव, सत्या यादव, स्पेन्द्र यादव, करन सिंह यादव, उदय यादव, विनीत यादव, सददाम सैफी, लखन यादव, संजू यादव, राहुल यादव, सुहैल खान, बसर मलिक, हर्षित वर्मा आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ