मुख्यमंत्री योगी- संविधान की ताकत ही है कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र
लखनऊ– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा है कि भारत के संविधान की ताकत ही है कि यह दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र का आदर्श बना हुआ है। सम-विषम परिस्थितियों में भी भारतीय संविधान हमें प्रेरणा प्रदान करता है। जाति, मत, सम्प्रदाय, भाषाएं, खान-पान की बहुलता होने के बावजूद भारतीय संविधान पूरे भारत को माला में पिरोए हुए है। वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर संविधान दिवस के मौके पर संविधान की उद्देशिका का राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सान्निध्य में वर्चुअल पाठन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश संहिता (द्विभाषी) के दो संस्करणों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया। न्याय, स्वतंत्रता, समता और बन्धुता ये भारत की सबसे बड़ी विशेषता है। इन्हीं मूलभूत बातों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ