Ad Code

Responsive Advertisement

समिति का शोषण बर्दाश्त नहीं- विधायक मौहम्मद फहीम इरफान

बिलारी।क्षेत्र के ग्राम चौधरपुर में स्थित थांवला किसान सेवा सहकारी समिति पर सामान्य निकाय वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान और विशिष्ट अतिथि हाजी मौहम्मद उसमान एडवोकेट के पहुंचने पर फूलमाला पहना और शॉल औढ़ाकर स्वागत किया। 
बैठक में समिति के कर्मियों को सरकारी कर्मचारी बनाने, पीने के लिये हैण्डपम्प या प्याऊ लगवाने, समिति की बाउंड्री वाल कराने आदि मांग समिति के कर्मियों ने रखी। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने समिति को हरसंभव मदद दिलाने के साथ समिति को आर्थिक पैकेज दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि थांवला किसान सेवा सहकारी समिति को उत्तर प्रदेश सरकार से मदद दिलाएंगे और बैंकों द्वारा हो रहे समिति के शोषण के सम्बन्ध में सदन में बात रखेंगे। 
बैठक में मुख्य रूप से हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान सभापति सत्यपाल सिंह, उपसभापति नाजिश जहां, संचालक शहनाज, डॉ० अख्तियार हुसैन,रोहन प्रधान, रामपाल सिंह, मोहर सिंह, अजय सिंह, पदमी सिंह यादव, कमल सिंह, कहेकशा अली, राजेश,  उदयवीर आदि मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने गन्ने का भुगतान न हो पाने, धान की खरीद न होने की समस्याएं भी रखी। इस अवसर पर कल्लू सिंह गब्बर सिंह, रोहन, हरज्ञान सिंह,लाखन सिंह, अरविंद, मनोज, अजय, विजयपाल आदि किसानों ने समस्याएं रखी। बैठक की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह और संचालन रेहान पाशा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ